लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sunday, Jun 03, 2018 - 02:41 PM (IST)

कैमूरः बिहार के कैमूर से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पीड़िता लड़की की भी पहचान कर ली है और दो युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

एसपी ने इस घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि एक टीम का गठन किया गया है। मामले की जांच कर पीड़िता की भी पहचान कर ली गई है और दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लड़की के बयान को भी दर्ज कर लिया गया है। लड़की ने छह युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है और दो युवकों द्वारा उसे बचाने की बात कही है।

बता दें कि शनिवार को लड़की के साथ छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पांच-छह मनचले लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहे थे। कहा जा रहा था यह वीडियो कैमूर जिले के भगवानपुर थाना के मसहि का है। एक प्रेमी युगल को रास्ते में रोक कर लड़की के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी।

prachi

Advertising