अॉन ड्यूटी सिपाही ने खुद को मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Monday, Oct 23, 2017 - 06:33 PM (IST)

पूर्वी चंपारणः बिहार पुलिस के एक जवान ने सोमवार को खुद को गोली मार ली। सिपाही द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार मोतिहारी जिला बल के सिपाही संख्या 805 उपेंद्र सिंह अरेराज ओपी में तैनात है। ड्यूटी पर ही अचानक उसने अपनी सर्विस राइफल गर्दन पर रख गोली मार ली। गोली चलने पर ओपी के तमाम पुलिसकर्मी दौड़े और सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

बता दें कि अरेराज रेफरल अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया है। वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस अधिकारी गोली मारने के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।

Advertising