पुलिस ने किया नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़

Thursday, Apr 21, 2016 - 05:30 PM (IST)

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में बाजार में नकली नोट चला रहे एक अंतरप्रांतीय गिरोह को पुलिस ने कल शाम गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के 4 सदस्य बिहार के युवक है और नेपाल की सीमा से एक हजार व पांच सौ रुपए के नकली नोट लेकर बुरहानपुर आए थे। पुलिस के अनुसार गिरोह के पास से 8 हजार 500 रुपए के एक हजार व पांच सौ रुपए के नकली नोट मिले है।
 
 बाजार में नकली नोट चला रहे विक्रम सोनी निवासी ग्राम बोगाही थाना दारपा, जिला मोतीहारी पूर्व चंपारण, जितेंद्र शाह निवासी ग्राम मच्छरगॉव थाना योगा पटटी जिला बेतिया पश्चिमी चंपारण, राजेश शाह निवासी ग्राम नया टोला थाना शनिचरी जिला बेतिया पश्चिम चंपारण और लालबाबू 21 निवासी ग्राम धनगड़वा थाना योगापटटी जिला बेतिया पश्चिम चंपारण से पुलिस कडी से पूछताछ कर उनके स्थानीय सूत्रों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। 
Advertising