तेजस्वी ने कहा, भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर हो रहा अत्याचार

punjabkesari.in Monday, Jul 25, 2016 - 06:49 PM (IST)

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को दलित विरोधी करार दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में दलितों पर लगातार बढ़ रही घटनाओं की जिमेदारी से प्रधानमंत्री बच नहीं सकते। यादव ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार की एक नई और खतरनाक प्रवृत्ति उभरी है। 

 
‘गौ संरक्षण’ के नाम पर भाजपा शासित राज्यों में दलितों को अपमानित करने के साथ ही उनकी बर्बर तरीके से पिटाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि तथाकथित गौ रक्षा दल के सदस्य जिन्हें गाय संरक्षण की कोई ङ्क्षचता तो नहीं हैं लेकिन वे सांप्रदायिकता के आधार पर समाज को विभाजित करने में अधिक रुचि रखते हैं।
 
उप मुख्यमंत्री ने गुजरात के उना की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह दलितों पर अत्याचार की केवल एक घटना नहीं थी बल्कि हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी ऐसी घटनायें सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश में ही सर्वाधिक ‘वध घर’ मौजूद हैं। 
 
वर्तमान केन्द्र सरकार के शासनकाल में ही बीफ का निर्यात में वृद्धि देखी जा ही है। यादव ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ‘गौ संरक्षण’ के नाम पर दलितों पर क्रूरता एक गंभीर मामला है और ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News