तेजस्वी का PM माेदी पर तंज, अच्छे दिन से ''अच्छे दिनाें'' की हाे शुुरुअात

Saturday, Sep 17, 2016 - 02:46 PM (IST)

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है। यादव ने ट्वीट में बधाई के साथ साथ प्रधानमंत्री के अच्छे दिनों के वादे पर भी तंज किया है। उन्होंने लिखा, आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं नरेन्द्र मोदी जी। आप स्वस्थ एवं खुश रहें, आपकी आयु लंबी हो सर। अच्छे दिन से अच्छे दिनों की शुरुआत हो।  

मां का लिया अाशीर्वाद
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री को देश के साथ-साथ पूरी दुनिया से बधाइयां मिल रही हैं। मोदी ने आज यहां पर अपनी मां हीराबा से आशीर्वाद लिया और उनके साथ करीब 25 मिनट व्यतीत किए। बाद में वह राजभवन चले गए। 

क्या है अाज का कार्यक्रम?
17 सितंबर 1950 को जन्में मोदी आज 66 साल के हो गए। वह यहां पर आदिवासियों और दिव्यांग लोगों के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे। वह दाहोद के लिमखेडा जाएंगे और इस आदिवासी जिले में कई विकास योजनाओं का शुभांरभ करेंगे। दोपहर बाद वह नवसारी जाएंगे जहां पर उन्हें एक कार्यक्रम में शिरकत करनी है। यहां पर वह दिव्यांगों के बीच सहायता वितरण करेंगे। 

Advertising