जोकीहाट उपचुनावः रैली को संबोधित करने अररिया पहुंचे तेजस्वी, सीएम पर साधा निशाना

Friday, May 25, 2018 - 07:19 PM (IST)

पटनाः बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव जोकीहाट उपचुनाव के लिए चुनावी रैली को संबोधित करने अररिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। 

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार केवल नाम के मुख्यमंत्री हैं। राज्य में सरकार तो प्रधानमंत्री मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत चला रहें हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिससे नीतीश कुमार ने गठबंधन ना किया हो। वह केवल लोगों का अपमान करना जानते हैं। विकास से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिना भाजपा की इजाजत से कोई निर्णय नहीं ले सकते।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम शेर हैं भाजपा की गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जोकीहाट उपचुनाव में मुख्यमंत्री को हार का सामना करना पड़ेगा। तेजस्वी ने जदयू सांसद आरसीपी सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वह नीतीश के टैक्स कलेक्टर हैं। बिहार का सारा टैक्स वही कलेक्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि हम देश और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदा लड़ते रहेंगे।  

prachi

Advertising