उपेंद्र कुशवाहा द्वारा महागठबंधन में आने का अॉफर ठुकराने पर बोले तेजस्वी- शायद वह कंफ्यूज होंगे

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 07:05 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर बयान जारी किया है। उपेंद्र कुशवाहा द्वारा महागठबंधन में आने का अॉफर ठुकरा देने पर तेजस्वी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कुशवाहा जी शायद अभी कंफ्यूज होंगे। 

तेजस्वी यादव ने गाने के बोल गुनगुनाते हुए कहा कि ''ना ना कहते हो गया प्यार ...कुशवाहा जी को भी प्यार हो जाएगा। अभी वह मना कर रहे हैं। यह पॉलिटिक्स है तो शायद थोड़ा कंफ्यूज हैं। साथ ही उन्हें सीबीआई और ईडी के पीछे लगने का डर भी सता रहा होगा। 

बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में आने का न्यौता दिया था। इस पर कुशवाहा ने कहा था वह एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News