शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में उतरे तेजस्वी, भाजपा पर जमकर बोला हमला

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 01:18 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए पटना से सांसद व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शत्रुघ्न सिन्हा को अपमानित किया जा रहा है जिसके कारण उनका दम घुट रहा है। साथ ही तेजस्वी ने उन्हें राजद में शामिल होने का अॉफर भी दिया है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सभी राजनीतिक पार्टियां शत्रुघ्न सिन्हा को अपने साथ लेने को तैयार हैं। वह बिहारी बाबू के नाम से काफी लोकप्रिय हैं। भाजपा उन्हें खुलेआम बेइज्जत करने का काम कर रही है। हम उनको राजद में शामिल करने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि बुधवार को राजद ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी में शामिल हुए थे। वह हमेशा से ही कहते आए हैं कि लालू परिवार के साथ उनका गहरा रिश्ता है और वह लालू यादव के अच्छे दोस्त हैं। वह कई मौकों पर लालू परिवार के साथ खड़े नजर आएं हैं तो हो सकता है कि वह राजद की तरफ से चुनाव लड़ें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News