तेजस्वी ने कुशवाहा को दिया महागठबंधन में आने का न्यौता, कहा- BJP कर रही सौतेला व्यवहार

punjabkesari.in Sunday, Jun 10, 2018 - 07:00 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री व रालोसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि चार सालों से कुशवाहा को एनडीए में उपेक्षित किया जा रहा है। भाजपा उनके साथ सौतेला और पराया व्यवहार कर रही है। इसी दौरान भाजपा ने नीतीश जी के साथ मिलकर उनकी पार्टी को तोड़ने की साजिश भी रची।


तेजस्वी यादव ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी एक बड़े सामाजिक समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन उस वर्ग से किसी को भी कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार में एक जाति के एक दर्जन से ज्यादा कैबिनेट मंत्री हैं। पिछड़े वर्ग से आने वाले कुशवाहा जी की काबिलियत को भाजपा ने तवज्जों नहीं दी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी सामाजिक न्याय की धारा से आते हैं इसलिए उन्हें गोडसे-गोलवलकर और गांधी-अंबेडकर की दो धाराओं में से एक को चुनना होगा। भाजपा संविधान को खत्म कर रही है जिससे आरक्षण स्वतः ही समाप्त हो जाएगा। कुशवाहा जी को संविधान बचाने की लड़ाई में ससमय उचित निर्णय लेना चाहिए।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News