कल होगी RJD की इफ्तार पार्टी, तेजस्वी ने नीतीश कुमार को किया आमंत्रित

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 05:47 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रहें हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी इफ्तार पार्टी में आमंत्रित किया है।

जानकारी के अनुसार, दावत-ए-इफ्तार का आयोजन तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग में बुधवार को किया गया है। उन्होंने बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मिल कर उन्हें भी इफ्तार पार्टी में आने का निमंत्रण दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इंटर की परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर भी राज्यपाल के समक्ष अपनी बात रखी। 

तेजस्वी यादव भिन्न-भिन्न मुद्दों को उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार हमला बोल रहें हैं। उन्होंने इंटर के रिजल्ट में पाई गई गड़बड़ी के चलते भी नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। इस बीच ही उन्होंने अपनी इफ्तार पार्टी के लिए नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजा है।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान भी इफ्तार पार्टी का आयोजन कर चुके हैं। अब देखना यह होगा नीतीश कुमार तेजस्वी का आमंत्रण स्वीकार कर पार्टी में शामिल होते हैं या नहीं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News