लालू के कन्हैया ने एक बार फिर बजाई बांसुरी, यज्ञ समारोह में मोहा सबका मन

Saturday, Jul 21, 2018 - 11:35 AM (IST)

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अकसर अपने अलग अंदाज के चलते चर्चा में बने रहते हैं। शुक्रवार को तेजप्रताप यादव फतुहा विधानसभा क्षेत्र के मोजीपुर गांव में ग्रामीणों द्वारा आयोजित यज्ञ समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वह बांसुरी बजाते और गीता पढ़ते हुए नजर आए। इससे पहले उन्हें कभी रिक्शा और कभी ट्रैक्टर चलाते हुए भी देखा गया है। 

इस दौरान लोगों ने तेजप्रताप को गीता भेंट की। उन्होंने कार्यक्रम का पूरा लुत्फ उठाया। यादव ने लोगों को गीता का पाठ पढ़ने और सुनने की सलाह दी। इसके अतिरिक्त तेजप्रताप ने गीता का उपदेश भी लोगों को पढ़कर सुनाया और बांसुरी भी बजाई। लालू के कन्हैया के इस अवतार को देखकर लोग काफी दंग रह गए। 

कुछ समय पहले तेजप्रताप के राजनीति करियर पर सवाल खड़े होने लगे थे। उसके बाद से यादव लगातार अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। इससे पहले उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ पहुंचकर 'टी विद तेजप्रताप' कार्यक्रम का आयोजन किया था। उसके बाद वह सत्तू पार्टी करते और दलित के घर मक्की की रोटी और साग खाते भी नजर आए थे। 

prachi

Advertising