मानव श्रृंखला पर बोले सुशील मोदी, नहीं होनी चाहिए किसी भी तरह की राजनीति

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 04:48 PM (IST)

पटना: पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए रविवार को मानव श्रृंखला की शुरुआत की।

वहीं इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मानव श्रृंखला को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम विपक्ष में थे, तब शराबबंदी को लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई थी। हम बिना किसी राजनीति के इस अभियान में शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि पटना में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने 13660 किमी लंबी मानव श्रृंखला की शुरुआत की। इस मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं इस कार्यक्रम में शिक्षक भी बच्चों के साथ दिखे।इस अभियान के द्वारा लोगों को दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी बुराईयों के खिलाफ जागरुक किया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News