सुशील मोदी ने अपने परिवार के साथ मनाया छठ पर्व, ट्वीट कर दी बधाई

punjabkesari.in Friday, Oct 27, 2017 - 01:36 PM (IST)

पटनाः पिछले तीन दिनों से चल रहा महापर्व छठ शुक्रवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हुआ। आम जनता से लेकर सभी राजनेताओं ने इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने परिवार के साथ आस्था से पूर्ण इस पर्व को मनाया। उन्होंने ट्वीट करते हुए देशवासियों को छठ पर्व के समापन पर बधाई दी। सुशील मोदी ने कहा कि उनके छोटे भाई की पत्नी वर्षों से छठ करती है। उन्होंने अपने घर की छत से परिवार के साथ सूर्य को अर्ध्य दिया। 

इसी अवसर पर मोदी ने तेजस्वी की चेतावनी का जवाब देते हुए कहा कि यह आस्था का पर्व है, कोई प्रतियोगिता नहीं है कि कौन कितने समय तक पानी में रह सकता है। 
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News