भाजपा की सरकार गिरने पर बोले तेजस्वी- कर्नाटक में सत्य की हुई जीत

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 04:56 PM (IST)

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सत्य की जीत हुई है। सच्चाई कभी नहीं हारती। सच्चाई हमेशा झूठ को हरा देती है। येदियुरप्पा ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके चलते कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिर चुकी है। 

तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राजभवन का मार्च करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर बिहार में भी सबसे पार्टी राजद को सरकार बनाने का मौका देने की मांग की थी। तेजस्वी की इस मांग पर जदयू ने करारा तंज भी कसा था।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बावजूद कर्नाटक के राज्यपाल ने चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह बीएस येदियुरप्पा को राज्‍यपाल ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News