भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति से विचलित नहीं होगी एनडीए सरकारः सुशील

punjabkesari.in Saturday, Jun 30, 2018 - 11:43 AM (IST)

पटनाः उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि एनडीए सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति से विचलित होने वाली नहीं है। बेनामी संपत्ति बनाने वाले लोग स्विस बैंक के आंकड़ों में नोटबंदी की विफलता ना खोजें। 

सुशील मोदी ने कहा कि स्विट्जरलैंड से जानकारियों के आदान-प्रदान का समझौता होने के बाद कालाधन का प्रवाह रोकने में स्विस बैंक से सहयोग लेने का फ्रेमवर्क बनाया जा रहा है। विदेशी बैंक में जमा पूरी राशि कालाधन नहीं। तथ्य जल्द सामने आएंगे। स्विस बैंक में आप्रवासी भारतीय और विदेशी पासपोर्ट रखने वाले भारतीय मूल के कारोबारियों का भी पैसा जमा होता है। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय नागरिक अपना वैध धन भी विदेशी खाते में रखते हैं। कानून में संशोधन कर 1 जनवरी 2019 से स्विट्जरलैंड और भारत के बीच बैंकिंग सूचनाएं साझा करने का समझौता लागू होने वाला है। 6 माह बाद जब पूरी जानकारी सार्वजनिक होगी तब कालाधन रखने वाले बच नहीं पाएंगे। 

सुशील मोदी ने कहा कि भारतीय सेना ने 2016 में जिस सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया, उसके ताजा वीडियो को तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा ने सही बताया, जबकि पाकिस्तान ने अपनी झेंप मिटाने के लिए वीडियो को फर्जी बता दिया। कांग्रेस और राजद जैसे विपक्षी दल क्या इस पर पाकिस्तान की निंदा करेगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News