सुशील मोदी ने राहुल-तेजस्वी की मुलाकात पर कसा करारा तंज

Saturday, Jun 09, 2018 - 11:46 AM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुलाकात पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि साथियों के साथ हमारे सौहार्द्रपूर्ण सहभोज में बढ़ी एकजुटता से घबरा कर तीसरा मोर्चा बनाने के लिए राहुल गांधी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच गए।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद जिनका अपना घर नहीं संभल रहा, वह राजग (NDA) में फूट की मनगढंत बातों को हवा देे रहें हैं। वह अपनी बेनामी संपत्ति बचाने के लिए देश को अस्थिरता के हवाले करना चाहते हैं। 

सुशील मोदी ने कहा कि फर्जी कंपनियों के जरिए लालू परिवार ने करोड़ों रूपए की सम्पत्ति बनाई, जबकि एनडीए सरकार ने एक साल में 2 लाख 26 हजार से ज्यादा फर्जी कंपनियों का रजिस्ट्रेशन खत्म किया और वर्ष 2018-19 में भी सवा दो लाख खोखा कंपनियों को समाप्त कर अर्थव्यवस्था से कालेधन को बाहर किया जाने का लक्ष्य रखा है। खोखा कंपनियों के जरिए मालामाल होने वाले सारे लोग मोर्चा बनाने में लग गए। 

 

prachi

Advertising