सुशील मोदी का बयान, कहा- ईवीएम मशीनों की गड़बड़ी पर लिया जाए संज्ञान

Sunday, Mar 11, 2018 - 05:52 PM (IST)

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार उपचुनाव में ईवीएम मशीनों को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनों पर हुई गड़बड़ी के मामले पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। 

सुशील मोदी ने कहा कि 100 बूथों पर ईवीएम एक साथ कैसे खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा चुनाव करवाए जाएंगे तो बहुत पैसे खर्च हो जाएंगे।

बता दें उपचुनावों के दौरान लगातार ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें सामने आई। कई स्थानों पर मशीन की गड़बड़ी के कारण मतदान भी नहीं हो पाया।

Advertising