शत्रुघ्न सिन्हा के कड़े तेवर, कहा- सच बोलना अगर बगावत है तो समझो हम भी हैं बागी

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 06:14 PM (IST)

आराः भाजपा नेता व पटना से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर बगावती तेवर में नजर आए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सच बोलना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। यह बयान उन्होंने आरा के एक निजी कार्यक्रम में दिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कर्नाटक चुनाव पर तंज कसते हुए कहा कि देश में जुगाड़ व जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। उन्होंने ने खुले तौर पर अपनी पार्टी की निंदा करते हुए कहा कि जब चुनाव में 104 चार सीटें भाजपा को मिली तो कैसे पार्टी 104 से 112 या 114 के आंकड़े पर पहुंच सकती है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह साफ है कि बिना धन बल व जोड़-तोड़ के यह संभव नहीं है। लोग जो बोल रहें हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है यह एक मायने में सही है। अगर ऐसा काम होगा तो जनता का लोकतंत्र पर से विश्वास हट जाएगा। 

कर्नाटक के बाद बिहार में मचे बहुमत के घमासान पर भी बिहारी बाबू ने कहा कि कानून सबके लिए एक होता है चाहे वो कर्नाटक हो या बिहार। उन्होंने कहा कि जो नीतियां कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए लागू हो रही हैं वहीं बिहार सहित पूरे देश में लागू होनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News