बाबा साहेब के विचारों से कोई नहीं कर सकता छेड़छाड़ः सत्यपाल मलिक

Saturday, Apr 14, 2018 - 04:59 PM (IST)

सासारामः बिहार के सासाराम जिले में अम्बेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्धाटन राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचारों से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता है और ना ही उनकी आरक्षण की नीति को कोई बदल सकता है। 

राज्यपाल ने कहा कि बाबा साहेब का आरक्षण तो दूर की बात है उनकी अंगुली तक को कोई छेड़ नहीं सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे रहते हुए तो इस नियम में कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी अदालत इस नियम से छेड़छाड़ नहीं कर सकता।

सत्यपाल मलिक का कहना है कि आरक्षण को लेकर उड़ रही अफवाहों से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आरक्षण को और मजबूत करने की कोशिशें लगातार कर रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण भारत के इतिहास का एक हिस्सा है। 

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्वास्थ्य राज्य अश्विनी चौबे, सासंद छेदी पासवान के अतिरिक्त भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भी शामिल हुए।

Punjab Kesari

Advertising