राबड़ी देवी के बयान पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 24 मार्च को आ रहा हूं बिहार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 04:17 PM (IST)

पटनाः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बयान पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वह 24 मार्च को बिहार आ रहें हैं जिसको जो करना है वह कर ले। उन्होंने कहा कि कोई मुझे बिहार आने से नहीं रोक सकता।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार उनका घर है उनकी कर्म भूमि है। सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई विवादित बयान नहीं दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह नीतीश कुमार की बात से सहमत हैं, सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

बता दें कि राबड़ी देवी ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे बिहार में आकर शांति को भंग कर रहें हैं इसलिए उनको बिहार में आने नहीं दिया जाएगा। राबड़ी देवी के इसी बयान पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News