जवान ने अपने साथी को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या

Tuesday, Sep 26, 2017 - 02:33 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र में एक जवान ने अपने साथी जवान की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि राजधानी पटना के दानापुर इलाके के मंगलम विहार कॉलोनी निवासी संतोष कुमार (30 वर्ष ) का दूसरे जवान रिंकेश कुमार (25 वर्ष ) के साथ देर रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

दोनों के बीच देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया जिसके बाद संतोष ने अपने रिेंकेश को गोली मार दी। इस घटना में रिंकेश की मौके पर ही मौत हो गई।सूत्रों ने बताया कि रिंकेश की हत्या करने के बाद संतोष ने उसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस सिलसिले में संबंधित थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। दोनों मृत जवानों के परिजनों से भी पूछताछ होगी। मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों मृतक दानापुर स्थित सैन्य छावनी में पदस्थापित बताए जाते हैं।

Advertising