पाकिस्तानियों से लोहा लेते हुए शहीद हुआ जमुई का जवान, गांव में पसरा मातम

Wednesday, Feb 21, 2018 - 06:06 PM (IST)

जमुई(ब्रिजमोहन भगत): जमुई के नक्सल प्रभावित इलाके में मंगलवार को जवान सुनील कुमार मुर्मू दुश्मनों से टक्कर लेते हुए शहीद हो गए। उनकी शहादत से पूरे परिवार में मातम का माहौल फैला हुआ है इसके साथ-साथ उनके परिजनों को शहीद की शहादत पर नाज भी है।

जानकारी के अनुसार, शहीद जवान खैरा के लंगरीटॉड गांव का रहने वाला है। पाकिस्तानी सेना की गोली से जवान सुनील कुमार मुर्मू घायल हो गया था, इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। 

19 फरवरी को शहीद जवान ने अपनी पत्नी से बात की थी और मई महीने में घर आने की बात भी कही थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि दोनो बेटों को जमुई के प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिल करवाना है। जवान की शहादत की खबर मिलने पर पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

शहीद के शिक्षक निरंजन कुमार का कहना है कि उन्हें अपने शिष्य की शहादत पर दुख भी है और गर्व भी। उन्होंने बताया कि शहीद जवान सुनील कुमार मुर्मू में बचपन से ही देश के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा था।   

Advertising