पटना विश्वविद्यालय का शताब्दी समारोह सुर्खियों में, शत्रुघ्न सिन्हा ने खड़ा किया सवाल

Sunday, Oct 22, 2017 - 04:02 PM (IST)

पटनाः राज्य की राजधानी में हुआ पटना विश्वविद्यालय शताब्दी समारोह सुर्खियां बटोरता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह पर सवाल खड़ा किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि प्रधानमंत्री को बुलाने के लिए किया गया खर्च राज्य के विकास में लगाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर समारोह में हमें भी शामिल कर लेते तो शोभा और बढ़ जाती। 

भाजपा सांसद ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाए जाने की मांग सही है। उन्होंने कहा कुलपति की नियुक्ति करने का तरीका गलत है और विश्वविद्यालय शिक्षको की भारी कमी से जूझ रहा है।
 

Advertising