शरद यादव कार्यक्रम के दौरान पहुंचे पटना, CM नीतीश पर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, Feb 22, 2018 - 12:21 PM (IST)

पटनाः जदयू के बागी नेता शरद यादव बुधवार को सांझी विरासत कार्यक्रम के चलते पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब अंधेर राज कायम हो गया। 

शरद यादव ने कहा कि बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। बिहार की जनता ने महागठबंधन को वोट देकर विजय बनाया था। जनता से धोखा करने के बाद नीतीश कुमार की नैतिकता खत्म हो चुकी है।

पूर्व सांसद शरद यादव ने नीतीश कुमार के जापान दौरे पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समझ गए हैं कि यह उनका अंतिम दौर है इसलिए इसका पूरा लुत्फ उठा रहें हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News