बिहारः घर से मिला लड़के-लड़की का शव, ऑनर किलिंग की आशंका

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 12:28 PM (IST)

जहानाबाद: बिहार में जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के घोसी गांव से ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर घोसी निवासी शत्रुघ्न सिंह के घर से उसकी बेटी आयुषी कुमारी और गांव के ही रामायण सिंह के बेटे प्रकाश कुमार का शव आज सुबह बरामद किया गया है। दोनों शव घर के एक कमरे में फंदे से झूलते मिले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टि से ऑनर किलिंग का मामला बताया जा रहा है।

इस बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार वरीय अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इधर, लड़के के चाचा का आरोप है कि पहले उसके भतीजे की हत्या कर दी गई है फिर उसे फंदे से लटका दिया गया है। इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News