RJD विधायक ने की बैठक, 28 अप्रैल को संविधान बचाओ न्याय यात्रा करेगा राजद

Sunday, Apr 22, 2018 - 06:35 PM (IST)

दरभंगाः बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद 28 अप्रैल को संविधान बचाओ न्याय यात्रा करने जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर राजद विधायक भोला यादव के नेतृत्व में बैठक की गई। 

यह बैठक लहेरियासराय स्थित डाकबंगला में की गई। उन्होंने बैठक में पार्टी के कार्यकर्त्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बढ़-चढ़कर न्याय यात्रा में हिस्सा लें। तेजस्वी यादव की इस यात्रा को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के एकजुट होने से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

भोला यादव ने तेजस्वी यादव को कर्नाटक के विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस कदम को विपक्षी एकता की बड़ी मिसाल के रूप में देखा जा सकता है।

Punjab Kesari

Advertising