बिहार: मोतिहारी में RTI कार्यकर्ता राजेन्द्र की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Wednesday, Jun 20, 2018 - 02:27 PM (IST)

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस पर परिजनों का कहना है कि उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर अपनी जान की रक्षा की गुहार लगाई थी जिसके बाद भी उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई हैै। 

जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के पीपराकोठी थानाक्षेत्र के मठबनवारी स्थित एनएच पर मंगलवार को मोतिहारी कोर्ट से अपने घर राजपुर लौट रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह को दो बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। इस दौरान उन्होंने आरटीआई कार्यकर्ता पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरटीआई कार्यकर्ता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने मृतक के दो मोबाइल जब्त किए हैं जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं की जांच-पड़ताल कर अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है। राजेंद्र के दामाद आरके सिंह ने बताया कि इससे पहले 2012 में घर पर, 2015 में जीप से ठोकर मारकर और 2017 मे टांगी से प्रहार कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा चुका है।

prachi

Advertising