बहुचर्चित सृजन घोटालाः  RJD ने निकाला मोर्चा, कार्यकर्त्ताओं ने मचाया हंगामा

punjabkesari.in Thursday, Oct 12, 2017 - 06:14 PM (IST)

पटना: बिहार का बहुचर्चित सृजन घोटाला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घोटाले को लेकर विपक्ष पार्टी राजद द्वारा लगातार नीतीश सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। 

राजद ने गुरुवार को सृजन और बटेश्वर नाथ गंगा पंप नहर घोटाले के विरोध में पटना के जेपी गोलंबर चाैक से राजभवन तक मोर्चा निकाला। इसी बीच कार्यकर्त्ताओं द्वारा हंगामा किया गया। पुलिस के कई कर्मचारी इस हंगामे के चलते घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया।

राजद नेताओं ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि सुरक्षाकर्मियों के लाठीचार्ज के दौरान पार्टी के कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। सृजन घोटाला मामले में राजद ने मुख्यमंत्री नीतीश से इस्तीफा देने की मांग की थी। राजद द्वारा लगातार घोटाले की उच्चस्तरीय जांच पर जोर दिया जा रहा है।    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News