राजद विधायक ने की CM की तारीफ, कहा- महागठबंधन टूटने का कारण राजद

Friday, Sep 22, 2017 - 12:13 PM (IST)

पटनाः राजद विधायक महेश्वर यादव के बयान से पार्टी में तकरार की खबरों को हवा मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की सराहना करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। उनका कहना है कि महागठबंधन टूटने का कारण राजद है। कई अन्य विधायक भी नीतीश को सही मानते हैं लेकिन पार्टी में लोगों को अपनी बात कहने की इजाजत नहीं है।

विधायक ने कहा कि कोई कुछ भी सोचे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी के कहने से सत्य नही बदल सकता। उन्होंने कहा कि नीतीश ने राज्य के विकास के लिए शराबबंदी लागू करते हुए जो काम किया वह प्रशंसनीय है। सरकार द्वारा बाढ़ में जो राहत कार्य किए गए वह काबिले तारीफ थे। उन्होंने कहा कि राजद द्वारा इस बयान का क्या अर्थ निकाला जाएगा इसकी चिंता मुझे नहीं है। अच्छे काम की तारीफ करना हमेशा सही ही माना जाता है। 

Advertising