राहुल गांधी जल्द संभालेंगे अध्यक्ष का पद, नए प्रदेश अध्यक्षों को करेंगे नियुक्त

Friday, Oct 20, 2017 - 04:34 PM (IST)

पटनाः कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। इसके बाद राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस के कई नए प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी नवंबर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। वह पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। वह बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति करेंगेे।

बता दें कि दिल्ली में राहुल गांधी ने विधायकों से मुलाकात की जहां विधायकों द्वारा पार्टी को मजबूत करने के सुझाव पेश किए गए। बिहार के प्रभारी सीपी जोशी की जगह जेपी अग्रवाल को प्रभारी बनाया जा सकता है। कई विधायकों द्वारा सीपी जोशी की कार्यशैली को लेकर नाराजगी प्रकट की गई थी। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार इन कोशिशों में लगे हुए हैं कि 2019 के चुनावों से पहले संगठन को मजबूत किया जा सके।  

Advertising