राबड़ी पांचवीं बार भी नहीं हुई ED के सामने पेश, भेजा गया छठा नोटिस

Saturday, Oct 28, 2017 - 12:26 PM (IST)

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को ईडी ने नोटिस भेज कर रेलवे टेंडर घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। अब उन्हें 7 नवंबर को दिल्ली स्थित मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। 

ईडी द्वारा राबड़ी को जारी किया गया यह छठा नोटिस है। इससे पहले 5 नोटिस भेजे जाने के बावजूद वह ईडी के समक्ष पेश नहीं हुई थी।   

सीबीआई की प्राथमिकी के अनुसार रेल मंत्री रहने के दौरान लालू प्रसाद ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेम चंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता की कंपनी से बेनामी के माध्यम से पटना में एक बेशकीमती भूखंड के तौर पर रिश्वत हासिल की। 2004 में भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम की दो कंपनियों का रखरखाव उसे सौंप दिया था।

सीबीआई की उसी प्राथिमिकी के आधार पर ईडी ने लालू परिवार पर शिकंजा कसा हुआ है। 

Advertising