लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 15 गिरफ्तार, 448 वाहन जब्त किए गए

Monday, Mar 30, 2020 - 10:39 PM (IST)

पटना, 30 मार्च (भाषा) बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सोमवार को 15 लोगों को गिरफ्तार और 448 वाहन जब्त किए गए ।
अपर पुलिस महानिदेशक :मुख्यालय: जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में सरकारी आदेश :लॉकडाउन के मद्देनजर: का उल्लंघन करने वाले 15 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया तथा 29 कांड दर्ज किए गए।
उन्होंने बताया कि यातायात नियम का उल्लंघन करने पर 448 वाहन जब्त किए गए और 7,33,900 रूपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए ।
बिहार सरकार ने गत 22 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए 31 मार्च तक के लिये सभी जिला मुख्यालयों, सभी अनुमंडल मुख्यालयों, सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सभी नगर निकायों के लॉकडाउन का निर्णय लिया था जिसके बाद केंद्र सरकार द्वारा 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। बिहार में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 मार्च से लेकर अबतक 195 लोगों को गिरफ्तार, 339 कांड दर्ज किया गया और 5,388 वाहन जब्त तथा 1,05,60,050 रूपये जुर्माने के तौर पर वसूले गए हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising