हाईटेक तकनीक का उपयोग कर पुलिस को मिली सफलता, अपहृत को किया बरामद

Tuesday, May 01, 2018 - 03:45 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी में पुलिस ने हाईटेक तकनीक का उपयोग करते हुए एक अगवा किए गए शख्स को खोज निकाला। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा गूगल मैप का उपयोग कर मुक्त करवाया गया व्यक्ति उपने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर थाना के बेलबारी का रहने वाला है। वह रेडिएशन कंपनी में काम करता है। उसका पटना के ही अरुण कुमार के साथ दो लाख रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते ही अरुण ने उपने घोष को दस दिनों तक बंधक बनाकर रखा। 

अपने पिता के अपहरण के बाद बेटी ने पटना पुलिस में मामला दर्ज करवाकर मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने गूगल मैप की तकनीक का उपयोग कर जक्कनपुर थाना के मारुति नगर से उपेन को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।  
 

prachi

Advertising