बेगूसरायः मुख्यमंत्री की सभा से पहले पुलिस और लोगों में हुई भिड़त

Saturday, Jan 06, 2018 - 04:04 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार के मुख्यमंत्री इन दिनों अपने तीसरे चरण की समीक्षा यात्रा पर निकले हैं। मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को बेगूसराय जिले में पहुंचकर बलिया के बरबीघी में सभा को संबोधित करना है। मुख्यमंत्री की सभा से पहले पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की आपस में भिड़त हो गई।

पुलिस द्वारा लोगों पर लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की गई जिस क्रम में दो लोग घायल हो गए। इस पर आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया जिस कारण परिचालन बाधित हो गया। सुरक्षाबलों द्वारा जाम को हटाने की लगातार कोशिश की जा रही है।

बलिया के डीएसपी रंजन कुमार लोगों को समझाने का प्रयास कर रहें हैं। पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में लोगों ने भी जमकर पथराव किया जिस कारण पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। 

Advertising