समस्तीपुरः पुलिस फायरिंग के विरोध में पप्पू यादव के कार्यकर्त्ताओं का प्रदर्शन

Sunday, Oct 29, 2017 - 05:55 PM (IST)

समस्तीपुरः बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर पुलिस फायरिंग के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जाप) के संरक्षक और सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

यादव के साथ ही पूर्व विधायक अशोक वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने जिले के ताजपुर में पिछले दिनों हुई पुलिस फायरिंग के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर सांसद यादव ने ताजपुर पुलिस फायरिंग की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन इस कांड मे शामिल दोषी पुलिसकर्मी और पदाधिकारियों को बचाने मे लगी है। 

वहीं दूसरी ओर जाप के बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ताओं ने जिलाधिकारी आवास के निकट आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्त्ताओं ने समस्तीपुर और ताजपुर में राष्ट्रीय उच्च पथ 28 को भी जाम कर यातायात को अवरुद्ध कर दिया।
 

Advertising