भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हुआ भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Thursday, Jun 21, 2018 - 11:31 AM (IST)

भागलपुरः पूरी दुनिया में गुरुवार को योग दिवस मनाया जा रहा है। बिहार के भागलपुर जिले में भी योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

विश्व योग दिवस पर अंग जन पद के ऐतिहासिक कर्णगढ़ मैदान सीटीएस में योग महोत्सव का आयोजन किया गया। लगभग 1000 पुलिस कर्मियों के बीच योग दिवस का आयोजन किया गया। 24 घंटे ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों को योग के माध्यम से टिप्स भी दिए गए। 

खास बात यह भी थी कि जिस कर्णगढ़ मैदान पर योग महोत्सव हो रहा था, वहां पहले भी महाभारत काल में अंग जन पद के राजा कर्ण द्वारा सूर्योपासना की जाती रही थी।

prachi

Advertising