मानव श्रृंखला से पहले बक्सर में हुआ रैली का आयोजन, जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

Wednesday, Jan 17, 2018 - 02:47 PM (IST)

बक्सर(संजय उपाध्याय): बिहार में 21 जनवरी को बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। इस मानव श्रृंखला को लेकर बुधवार को बक्सर जिले में मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने हरी झंडी दिखाई।

जानकारी के अनुसार, यह रैली किला मैदान से शुरु होकर जिले की आखिरी सीमा पर समाप्त हुई। उन्होंने कहा कि बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए मानव श्रृंखला का आयोजन होना चाहिए।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने इस दौरान लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मानव श्रृंखला में भाग लें और सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने में अपना सहयोग दें। 
 

Advertising