वाहनों की टक्कर में एक की मौत, 3 अन्य घायल

Friday, Oct 13, 2017 - 06:14 PM (IST)

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले के बेगमसराय गांव में 2 ट्रकों के बीच हुई टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-28 पर बेगमसराय गांव के निकट दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई।

दुर्घटना में एक ट्रक के चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों से घायलों को निकाल कर बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है।

दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-28 पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त को सड़क किनारे किए जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया है।  

Advertising