कुएं से पानी की जगह निकला डीजल, प्रशासन में मची खलबली

Sunday, Aug 21, 2016 - 03:41 PM (IST)

गया: बिहार में गया के रामपुर थाना क्षेत्र के गांगो बिगहा मोहल्ले में एक पुराने कुएं से पानी की जगह डीजल निकलने की खबर मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। सदर एस.डी.ओ. विकास कुमार जायसवाल व रामपुर थाने की पुलिस ने डीजल निकलने की बात को सही पाया। इसके बाद कुएं की घेराबंदी कर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन को खबर दी गई।

डीजल निकलने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने कुआं को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। यहां पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कुआं से डीजल निकालने पर भी रोक लगा दी है।

Advertising