पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं: सरकार

Monday, Mar 05, 2018 - 05:28 PM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी में पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने के मामले पर सरकार ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। लोकसभा में कौशलेंद्र कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

मंत्री ने कहा कि बिहार में पहले से ही तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और नालंदा विश्वविद्यालय चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विकास परिषद् द्वारा 11वीं योजना में देश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और उसकी पहुंच बढ़ाने तथा उच्च शिक्षा में क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के लिए उन सभी राज्यों में एक-एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की परिकल्पना की गई थी जिनमें उस वक्त कोई केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं था।
 

Advertising