बिहार में ईद की रौनक, नीतीश-तेजस्वी ने दी राज्यवासियों को बधाई
punjabkesari.in Saturday, Jun 16, 2018 - 11:45 AM (IST)
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। शनिवार को पूरे देश में ईद-उल-फितर का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना सहित सभी शहरों में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ एक-दूसरे को बधाई दी।
#EidMubarak pic.twitter.com/qTw4pbutZI
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 16, 2018
नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और सेवई भी खाई। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है इसलिए सभी लोग एक दूसरे से प्यार करें और देश में शांति का माहौल बना रहें यहीं कामना करें।
ईद की शुभकामनाएँ! #EidMubarak pic.twitter.com/qnVQk6j3MB
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 15, 2018
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ,पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, सांसद मीसा भारती ने राज्यवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।