गुजरात के नए मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीतीश-मोदी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 12:09 PM (IST)

पटनाः गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शपथग्रहण समारोह में मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी इस समारोह में शामिल होंगे। इस शपथग्रहण समारोह में भाजपा के गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहें हैं।

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और जयराम ठाकुर को फोन कर बधाई दी। उपमुख्यमंत्री बुधवार को हिमाचल प्रदेश जाएंगे जहां शिमला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत करेंगे।

मोदी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्य के विकास में वृद्धि होगी। गुजरात में भी विजय रूपाणी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बननी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News