Countdown शुरु! नीतीश कुमार इस दिन दे सकते हैं CM पद से इस्तीफा, बिहार की राजनीति में बड़ी हलचल
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 01:03 PM (IST)
नेशनल डेस्क: बिहार की राजनीति तक एक बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि सीएम नीतीश कुमार 12 या 13 अप्रैल को बिहार के सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। फिलहाल इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि की है। राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने और दिल्ली से वापस लौटने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Big News: 'जल्दी से ईरान छोड़ें', Ceasefire के बीच भारत सरकार का अपने नागरिकों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट की अंतिम बैठक और इस्तीफे का काउंटडाउन
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार आज अपनी अध्यक्षता में कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह उनके वर्तमान कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट बैठक हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। दिल्ली से लौटने के बाद, 12 या 13 अप्रैल के आसपास वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ‘56 इंच का सीना अब सिकुड़ गया’ पाकिस्तान की मध्यस्थता पर जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर कसा तंज
खरमास के बाद होगा नई सरकार का उदय
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, हिंदू कैलेंडर के अनुसार 'खरमास' चल रहा है, जिसे शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है। ऐसे में सूत्रों का दावा है कि नई सरकार का गठन और नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह खरमास समाप्त होने के बाद ही होगा। खरमास खत्म होते ही एनडीए की एक बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता के नाम पर मुहर लगेगी।
नए सीएम को लेकर शुरु हुआ मंथन
नीतीश कुमार काफी लंबे समय से बिहार की कमान संभाल रहे हैं। उनके केंद्र की राजनीति (राज्यसभा) में जाने के फैसले से बिहार एनडीए के भीतर उत्तराधिकारी को लेकर मंथन शुरू हो गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम न केवल जेडीयू बल्कि पूरे गठबंधन के भविष्य की दिशा तय करेगा। फिलहाल सभी की निगाहें आज होने वाली कैबिनेट बैठक और सीएम के अगले कदम पर टिकी हैं।
