''नीतीश के फैसले से बिहार की जनता को होगा फायदा''

Wednesday, Oct 04, 2017 - 12:05 PM (IST)

पटनाः भाजपा नेता के सवालों का करारा जवाब देते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह ने कहा कि किसी के बोलने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। बिहार की जनता को हमेशा नीतीश के फैसलों से लाभ मिलता रहेगा।

बता दें कि बिहार में बाल विवाह, दहेज प्रथा और बालू को लेकर सरकार द्वारा लागू किए गए कानूनों पर सवाल उठाते हुए भाजपा के नेता सीपी ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अभियान सही है, लेकिन कानून गलत हैं।

गौरतलब है कि शराबबंदी के बाद अब बिहार में 2 अक्टूबर से बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ भी अभियान की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री ने लोगों को जागरुक करते हुए दहेज के खिलाफ खड़ा होने की प्रेरणा दी है।  

Advertising