नीतीश और सुशील मोदी ने छठ घाटों का लिया जायजा, विपक्ष पर बोला हमला

Sunday, Oct 22, 2017 - 04:53 PM (IST)

पटनाः छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गंगा घाटों की तैयारियां का जायजा लेने निकले। उन्होंने पटना के नासरीगंज से सभी गंगा घाटों का निरीक्षण लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ नंद किशोर यादव और जल संसाधन मंत्री ललन सिंह भी मौजूद थे। 

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने छठ पर्व पर जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके चलते गंगा के घाटों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता से संबंधित निर्देश दिए।

विपक्ष पर साधा निशाना 
सुशील मोदी ने अधिकारियों के काम की प्रशंसा करते हुए राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकाल में छठ घाटों की हालत बहुत ही खराब थी।  

Advertising