शर्मनाकः दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, कारण जान कर रह जाएंगे दंग

Wednesday, Oct 25, 2017 - 06:20 PM (IST)

सीतामढीः बिहार के सीतीमढी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गोभी चुराने के शक के चलते एक दिव्यांग व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना से पूरे गांव में तनाव की माहौल फैला हुआ है। 

यह घटना सीतामढी के परिहार थाना क्षेत्र की है। खोपरहिया गांव में 55 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति दुलार राय पर ग्रामीणों ने गोभी चुराने का आरोप लगाया। ग्रामीणों द्वारा उसकी इस तरह पिटाई की गई कि मौके पर ही दिव्यागं की मौत हो गई। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 

Advertising