Love Marriage का दर्दनाक अंत, प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Monday, Sep 18, 2017 - 12:15 PM (IST)

पूर्णियाः पूर्णिया जिले में एक पत्नी द्वारा अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णिया जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी।

पति के दोस्त से थे प्रेम संबंध
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला को अपने पति के दोस्त के साथ प्रेम हो गया था जिसके कारण उसने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात के दूसरे दिन उसने प्रेमी की मदद से शव को झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक छोटू मंडल बिजली मिस्त्री का काम करता था। वहीं उसकी मित्रता बिजली विभाग में काम करने वाले कैशियर कुणाल कुमार से हो गई थी। जिसके कारण कुणाल का उनके घर आना-जाना लगातार जारी था।

इसी दौरान छोटू की पत्नी कुणाल से प्यार कर बैठी। जब महिला के पति को उनके प्रेम प्रसंग का पता चला तो वह इसका विरोध करने लगा। तभी पत्नी ललिता देवी ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाना शुरु कर दिया। और एक दिन मौका पाकर प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के 2 दिन बाद ललिता ने थाने में पति के लापता होने का आवेदन दिया। इस बीच किसी ने बताया कि उनके पति का शव लालबाग में फेंका गया है।

नजदीकी सूत्रों से पता चला है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। एसपी निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के लालबाग सिटी में छोटू मंडल अपनी पत्नी बच्चे के साथ किराए के घर में रहता था। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा शव को बरामद कर लिया गया है।

Advertising