सामने आई लालू की बेटी की ''हनीमून'' की तस्वीरें, पति के साथ मनाएंगी पहला V''day!

Friday, Feb 05, 2016 - 05:35 PM (IST)

लखनऊ: सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप यादव और लालू प्रसाद यादव की बेटी पिछले साल विवाह के पवित्र सूत्र में बंधे थे। वहीं अब तेज प्रताप और राजलक्ष्मी अपना पहला ''वैलेंटाइन डे'' सेलिब्रेट करने जा रहा है। हाल ही में तेज ने अपने FB पर राजलक्ष्मी के साथ हनीमून मनाने गए विदेश यात्रा के दौरान एक फोटो शेयर की है।

एक नीजि अखबार से बातचीत में उन्होंने अपने ''वैलेंटाइन डे'' के प्लैन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि‍ फि‍लहाल अभी गि‍फ्ट को लेकर कुछ भी डिसाईड नहीं कि‍या है।

वहीं राजलक्ष्मी के बारे में तेज प्रताप ने कुछ खास बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि  राजलक्ष्मी काफी शांत स्वभाव की हैं। उनकी सादगी के वो कायल हैं। उनके आने के बाद मुझे कई परंपराओं की जानकारी मि‍ली। हर मामले में वो साथ देती हैं। सबसे बड़ी बात राजलक्ष्‍मी हर सिचुएशन में आसानी से खुद को एडजस्ट कर लेती हैं। महागठबंधन पर तेज ने कहा कि‍ यह एक राजनीति‍क मामला है जि‍से नि‍जी जि‍ंदगी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहि‍ए।

गौरतलब है कि तेज प्रताप और राजलक्ष्मी की शादी 26 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुई थी। राजलक्ष्मी लालू यादव की सबसे छोटी बेटी हैं। वहीं तेज प्रताप मुलायम सिंह की परंपरागत सीट मैनपुरी से सांसद हैं। वे मुलायम के बड़े भाई रतन सिंह के पोते हैं। उन्होंने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट साइंस में एमएससी की है। 

Advertising