Watch Pics: BMW से भी महंगी है इस ''छिपकली'' की कीमत, जानिए क्यों?

Saturday, Jul 09, 2016 - 04:07 PM (IST)

पटना: बिहार और नेपाल के जंगलों में पाई जाने वाली इस दुर्लभ छिपकली ''गीको'' की कीमत जान आप हैरान हो जाएंगे। बता दें कि इंटरनैशनल ब्लैक मार्केट में इसकी कीमत 40 लाख रुपए तक की है। इससे कम में BMW 1 सीरीज और मर्सडीज बेंज की A और B क्लास की कारें आ जाती हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में भारत-नेपाल सीमा से एस.एस.बी. की 19वीं बटालियन ने एक ''गीको'' के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। 


गीको के मांस से होता है एड्स और नपुंसकता का इलाज
गीको के मांस का उपयोग दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में डायबिटीज, कैंसर, नपुंसकता और एड्स की परंपरागत दवाइयों के निर्माण में किया जाता है। इसकी मांग चाइनीज ट्रेडिशनल मेडिसिन में भी है। वहीं, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों में इसे लोग खाते भी है। इन्हीं सब कारणों से गीको की मांग इंटरनैशनल मार्केट में बहुत ज्यादा है। भारत-नेपाल सीमा पर वन्यजीवों की तस्करी अधिक होती है। वहीं जंगलों की कटाई से गीको के रहने के जगह खत्म होते जा रहे हैं। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर होने वाली तस्करी ने इस छिपकली को विलुप्त होने के कगार पर ला दिया है।

Advertising