बिहार कांग्रेस में उथल-पुथल, कार्यकारी अध्यक्ष पर कार्यकर्त्ताओं ने साधा निशाना

punjabkesari.in Sunday, Oct 08, 2017 - 06:57 PM (IST)

पटनाः बिहार कांग्रेस में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। पार्टी के कार्यकर्त्ताओं द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी पर निशाना साधा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को पार्टी की बैठक बुलाई है जिसमें 27 विधायकों के साथ-साथ 6 एमएलसी को भी बुलाया गया है। 

जानकारी के अनुसार, रविवार को पार्टी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के कई कार्यकर्त्ता पहुंचे। कुछ लोगों को सूचना मिली थी कि डेलीगेट्स की लिस्ट से उनका नाम काट दिया गया है जिसके खिलाफ अधिकारियों द्वारा जमकर विरोध किया गया। कौकब कादरी ने पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी पर करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पश्चाताप करना है वो सदाकत आश्रम में आ कर करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News